मुगाबे का जन्मदिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

हरारे, 27 नवंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के जन्मदिन 21 फरवरी को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 21 फरवरी को इससे पहले मुगाबे की पार्टी द्वारा उनके सिद्धांतों और आदशरें के उत्सव के रूप मनाया जाता था।

झानू-पीएफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवाओं को सशक्त बनाने के मुगाबे के प्रयासों के सम्मान में उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित करने की मांग की थी।

मुगाबे ने सेना और सार्वजनिक दबाव के बाद 21 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था। वह 37 वर्षो तक सत्ता में रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493