मुझमें असुरक्षा की भावना नहीं है : जॉन

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि आने वाली फिल्म ‘वेलकम बैक’ में कई सारे अनुभवी कलाकारों के होने की वजह से वह खुद को असुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

जॉन ‘वेलकम बैक’ में अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल जैसे स्थापित अभिनेताओं के साथ दिखाई देंगे। उन्होंने फिल्म में अपने प्रदर्शन का श्रेय निर्देशक अनीस बज्मी को दिया।

जॉन ने फिल्म के ट्रेलर लांच पर कहा, “मैं असुरक्षित महसूस नहीं कर रहा हूं।”

‘वेलकम बैक’ जॉन की घरेलू प्रोडक्शन वाली ‘मद्रास कैफे’ के बाद उनकी पहली फिल्म है। उनके निर्माण में बनी ‘विक्की डोनर’ को भी दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा था।

एक निर्माता होने का अनुभव पूछे जाने पर जॉन ने कहा, “मुझे लगता है कि सभी फिल्में महत्वपूर्ण होती हैं। मैं किसी एक फिल्म पर ज्यादा दिमाग नहीं लगाता कि फिल्म चलेगी या नहीं। मैं बस अपना काम करता हूं। मैं फिल्म बनाता हूं और अपने काम का लुत्फ उठाता हूं। मैं खुद को असुरक्षित महसूस नहीं करता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493