‘मुझसे शादी करोगी’ मेरी पसंदीदा फिल्मों में है : प्रियंका

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म -जगत में अपनी रिलीज के 12 साल पूरे कर चुकी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के बारे में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि यह उनकी पसंदीदा फिल्मों में से है।

प्रियंका ने फिल्म के सह-कलाकार सलमान खान और अक्षय कुमार का भी धन्यवाद किया। यह फिल्म डेविड धवन द्वारा निर्देशित थी।

‘मेरी कॉम’ की अभिनेत्री ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर अपनी 2004 की फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “अभी भी मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। मुझसे शादी करोगी को 12 साल। फिल्म पसंद करने वालों को धन्यवाद। सलमान, अक्षय, डेविड साहब, साजिद, अमरीश पुरी और सभी इसमें शामिल हैं।”

फिल्म की कहानी समीर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गर्म स्वभाव का है और गोवा का रुख करता है। जहां, उसे रानी से प्यार होता है। लेकिन उसके साथ रहने वाला नया साथी सनी भागने वाले एक पहिए की तरह बर्ताव करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493