मुझे ‘अतुल्य भारत एम्बेसडर’ विवाद से दूर रखें : शाहरुख

कोलकाता, 11 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय के ‘अतुल्य भारत अभियान’ के ब्रांड एम्बेसडर आमिर खान को हटाने के विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें इस मामले से दूर रखा जाए।

चर्चा है कि इस अभियान के लिए आमिर खान की जगह अमिताभ बच्चन को लिया जाएगा।

शाहरुख ने यहां कंसई नेरोलेक की कॉफी टेबल बुक ‘शेड्स ऑफ बंगाल’ के लोकार्पण के मौके पर संवाददाताओं से कहा, “मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। न मुझे इसके लिए नियुक्त किया गया और न ही निकाला गया। इसलिए मुझे इससे दूर रखें।”

सुपरस्टार आमिर खान ने इससे पूर्व इस बात की पुष्टि की थी कि वह अब अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर नहीं हैं और वह सरकार के इस फैसले का सम्मान करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493