मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम के जरिए यह स्वीकार किया कि वह अली फजल के साथ रहने के लिए वेनिस गई हैं। रिचा पिछले एक साल से कथित तौर पर अली को डेट का रही हैं।
रिचा ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को पोस्ट किया, “मुझे तुम पर गर्व है! अली फजल! तुमने अपने दम पर यह हासिल किया है, एक बेहतरीन फिल्म में तुमने बेहतरीन काम किया है।”
अली अपनी विदेशी फिल्म ‘विक्टोरिया और अब्दुल’ के वर्ल्ड प्रेमियर के लिए वेनिस में है। इस फिल्म में वह अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री जूडी डेंच के साथ दिखेंगे।
रिचा ने इंस्टग्राम पर एक सेल्फी डाली, जिसमें उन्हें अली के साथ मुस्कराते हुए देखा जा सकता है। फोटो में जूडी डेंच भी देखी जा सकती हैं। रिचा सुनहरे कपड़े पहने हुए थीं, तो वहीं अली ने काला सूट और जूते पहन रखे थे।
रिचा इन दिनों वेनिस में अपने खाली समय के दौरान खूब घूम रही हैं। उन्होंने नाकायन का लुत्फ भी लिया।
dharmpath.com dharmpath