मुझे कोच कोवाक से कोई समस्या नहीं : जेम्स रॉड्रिग्वेज

बोगोटा, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। कोलंबिया के स्टार मिडफील्डर जेम्स रॉड्रिग्वेज ने माना कि जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख के कोच निको कोवाक के साथ उनके किसी प्रकार के मतभेद नहीं हैं।

रॉड्रिग्वेज फिलहाल, बायर्न म्यूनिख की टीम में लोन पर शामिल हैं। वह इस सीजन के अंत में स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड में लौट सकते हैं।

समाचार एजेंसी एफे ने रॉर्डिगेज के हवाले से बताया, “बिल्कुल, मेरे और कोवाक के बीच किसी प्रकार के मतभेद नहीं हैं।”

रॉड्रिग्वेज ने कहा, “बायर्न एक ऐसा क्लब है जहां टीम के अंदर सबकुछ सही है। हमारा ग्रुप अच्छा है।”

जर्मन मीडिया कई महीनों से यह अनुमान लगा रही है कि जेम्स अपनी टीम के कोच से खुश नहीं हैं क्योंकि वह उन्हें पिच पर अधिक आक्रामक फुटबाल नहीं खेलने देते।

रॉड्रिग्वेज अभी भी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा वर्तमान बायर्न म्यूनिख है। मेरा अनुबंध उनके साथ जून के अंत तक है। मैं यहां खुश हूं। मेरी चोट सही से ठीक हो रही है और मैं नए साल का आगाज सकारात्मक ऊर्जा के साथ करुं गा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493