ब्यूनस आयर्स, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बोका जूनियर्स के दिग्गज फॉरवर्ड कार्लोस तेवेज ने चेल्सी से टीम में शामिल होने के लिए मिले प्रस्ताव का खुलासा किया है।
क्लब के कोच मुख्य एंटोनियो कोंटे ने खिलाड़ी को लंदन फुटबाल क्लब में शामिल करने की पेशकश की है।
तेवेज ने इस बात की पुष्टि की है कि जुवेंतस में उनके पूर्व कोच रहे कोंटे ने उन्हें चेल्सी टीम में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, खिलाड़ी ने अब बोका के लिए खेलने का फैसला किया है।
रेडियो चैनल ‘ला रेड’ को दिए अपने बयान में तेवेज ने कहा, “मैं कार में अपने परिवार के साथ घर जा रहा था। कोंटे ने फोन कर कहा कि उन्हें एक फारवर्ड की जरूरत है और मुझे चेल्सी में खेलने के बारे में पूछा।”
तेवेज ने बताया, “कोंटे ने कहा कि हमारे साथ आओ और हम साथ में इस टूर्नामेंट में संघर्ष करेंगे। हालांकि, मैंने उन्हें बताया कि मैं इस तरह बोका को छोड़कर नहीं जा सकता।”
dharmpath.com dharmpath