मुझे दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं : राजकुमारी संतोषी

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म-निर्माता राजकुमार संतोषी ने गुरुवार को कहा कि वह अब ठीक हैं और उन्हें दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं है।

हालांकि, उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संतोषी ने कहा, “मैं ठीक हूं और मुझे दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं है। मैं नियमित जांच के लिए नानावती अस्पताल गया था। चिंता व्यक्त करने के लिए धन्यवाद। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है।”

उनके प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि संतोषी को बुधवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शानिवार सुबह तक वह चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। वह यहां नियमित जांच के लिए पहुंचे हैं।

निर्देशक राजकुमार संतोषी ‘घायल’ , ‘दामिनी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘घातक, ‘पुकार’, ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ और ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493