मुझे मेकअप पसंद है : भूमि पेडनेकर

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बताया कि उन्हें मेकअप करना पसंद है।

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बताया कि उन्हें मेकअप करना पसंद है।

स्किन और हेल्थ केयर ब्रांड डिवाइन ऑर्गेनिक्स लॉन्च करने के लिए नई दिल्ली पहुंची भूमि ने फोन पर आईएएनएस से कहा, “मुझे मेकअप करना पसंद है, यहां तक की मैंने बहुत कम उम्र से ही मेकअप करना शुरू कर दिया था।”

हालांकि भूमि ने कहा कि वह ऑर्गेनिक स्किन केयर में विश्वास रखती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं घरेलू उपचारों और जितना हो सके रसायन मुक्त जीवन जीने में यकीन रखती हूं। यहां तक कि मेरे खान पान की आदतों में भी यही बात लागू होती है।”

ब्रांड के बारे में भूमि ने कहा, “मेरे जैसे लोग जो प्राकृतिक चीजों और घरेलू उपचारों को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, उन्हें भी रसायनिक चीजों का सामना करना पड़ता है। हम जो कुछ भी करते हैं – जिस हवा में हम सांस लेते हैं उससे लेकर हम जो खाना खाते हैं, सब कुछ विषाक्त और रसायनिक पदार्थो से भरा है।”

भूमि इन दिनों अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित ‘चंबल’ की तैयारी में व्यस्त हैं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी हैं। यह रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्देशित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493