मुझे यकीन है नरसिंह ऐसा नहीं कर सकता : योगेश्वर

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। लंदन ओलम्पिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने मंगलवार को अपने साथी खिलाड़ी और डोपिंग मामले में फंसे नरसिंह यादव का समर्थन किय।

नरसिंह को रविवार को डोपिंग का दोषी पाया गया था। जिसके बाद नरसिंह ने कहा था कि उनके खिलाफ साजिश की गई है।

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार द्वारा नरसिंह के खिलाफ ट्रायल कराए जाने की मांग के दौरान भी योगेश्वर ने नरसिंह का साथ दिया था। वह एक बार फिर अपने साथी खिलाड़ी के समर्थन में आए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में जांच की मांग की है।

योगेश्वर ने टवीट कर लिखा है, “कुश्ती के लिए दुखी हूं। इसकी जांच होनी बहुत जरूरी है। मुझे विश्वास है कि नरसिंह ऐसा नहीं कर सकता।”

सोमवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण ने भी नरसिंह का समर्थन किया था और उन्हें निर्दोष बताया था।

युवा मामले एवं खेल मंत्री विजय गोयल (स्वतंत्र प्रभार) ने अप्रत्यक्ष तरीके से यह जता दिया है कि नरसिंह लगभग ओलम्पिक से बाहर हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को कहा था कि 119 लोगों का भारतीय ओलम्पिक दल खेलों में देश का प्रतिनिधित्तव करेगा।

नरसिंह पर अभी अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। बुधवार को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशास्तमक पैनल के सामने नरसिंह को पेश होना है। उनके पास अपने आप को निर्दोष साबित करने का मौका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493