मुझे वास्तविक स्थानों पर शूटिंग करना पसंद : नीतेश तिवारी

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘दंगल’ से चर्चित हुए फिल्मकार नीतेश तिवारी का कहना है कि वह अपनी फिल्मों की शूटिंग वास्तविक स्थानों पर करना पसंद करते हैं।

शूटिंग के लिए स्थान का चुनाव करने के सवाल पर तिवारी ने आईएएनएस से कहा, “मैं बहुत सोच-समझकर फैसला नहीं करता कि मुझे यहीं पर शूटिंग करनी है। मुझे ऐसी कहानियां पसंद हैं, जो मुझे अलग-अलग जगह पर ले जाए और मैं आमतौर पर वास्तविक स्थलों पर ही शूटिंग करना पसंद करता हूं। मैं इसी तरह का फिल्मकार हूं।”

‘भूतनाथ रिटर्न्‍स’ के निर्देशक ने कहा, “इसलिए जो भी कहानी की मांग है, मैं इसे यथासंभव वास्तविक रखने की कोशिश करता हूं जब तक कि कुछ ऐसी स्थितियां न हों जो वास्तविक जीवन में नहीं की जा सकें। जहां तक संभव हो, मैं वास्तविक स्थानों पर शूटिंग करना चाहता हूं। मैं खुद को एक विशेष स्थान पर सीमित नहीं रखना चाहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493