मुदित दानी की बदौलत न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ने जीती पहली कॉलेज टेटे चैम्पियनशिप

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई के मुदित दानी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ने पहली बार आईएसईटी कॉलेज नेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप जीतकर इतिहास कायम किया है।

टेक्सास के राउंड रॉक में आयोजित हुए इस चैम्पियनशिप में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ने अच्छी शुरुआत की थी।

इस चैम्पियनशिप में अमेरिकी ओलंपियन यीजुन फेंग और अमेरिका की राष्ट्रीय टीम के सदस्य अदार अल्गुएटी, मुदित शामिल थे। मुदित ने दो अहम मैचों में जीत हासिल की, जिसकी बदौलत यूनिवर्सिटी ने फाइनल तक का सफर तय किया।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ने अपने पहले मैच में टेक्सास टूनिवर्सिटी को 3-0 से मात दी थी। अगले मैच में टीम ने बर्कले यूनिवर्सिटी को मात दी। मुदित ने अपने पहले मैच में जोर्डन यी को मात दी और टीम को सेमीफाइनल तक लेकर गए।

सेमीफाइनल में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ने मिसीसिपी यूनिवर्सिटी से मुकाबला किया। इसमें दोनों टीमों के बीच एक समय पर मुकाबला 1-1 से बराबर था। ऐसे में मुदित ने अपने मैच में जीत हासिल की और टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

फाइनल में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ने टेक्सास वेस्लेयान को 3-2 से मात देकर चैम्पियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493