लंदन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश डिफेंडर मार्क मुनिएसा ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब स्टोक सिटी के साथ नया करार किया है। इसके मुताबिक वह अब 2019 तक क्लब के साथ बने रहेंगे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक क्लब ने एक बयान जारी करते हुए मुनिएसा के साथ चार साल के करार की पुष्टि कर दी है।
मुनिएसा दो साल पहले बार्सिलोना से इंग्लैंड आए थे। उन्होंने स्टोक सिटी के लिए कुल 39 मैच खेले।
स्टोक सिटी 2014-10 इंग्लिश प्रीमियर लीग सत्र का आगाज रविवार को अपने घर में लीवरपूल के खिलाफ खेलते हुए करेगा।
dharmpath.com dharmpath