चेन्नई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार राघवा लॉरेंस के निर्देशन में बन रही डरावनी-हास्य फिल्म ‘मुनी 3’ का नाम बदलकर ‘कांछना 2’ कर दिया गया है।
फिल्म 2011 में आई सुपरहिट ‘कांछना’ का सीक्व ल है और ‘मुनी’ फिल्म श्रृंखला की तीसरी फिल्म है।
लॉरेंस ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म निर्माताओं और मुझे लगा कि ‘कांछना 2’ नाम फिल्म की पहली कड़ी के संबंध में अधिक उपयुक्त है और दर्शक इससे दो फिल्मों को जोड़ कर देख पाएंगे। पहले हमने फिल्म का नाम ‘मुनी 3’ रखा था, क्योंकि यह मुनी श्रृंखला की तीसरी फिल्म है।”
फिल्म इस समय निर्माणाधीन है और अप्रैल में प्रदर्शित होनी है। अभिनेत्री तापसी पन्नु फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
फिल्म के अन्य कलाकारों में कोवई सरला और देवदर्शनी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
dharmpath.com dharmpath