‘मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस.’ जरूर बनेगी : अरशद

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता अरशद वारसी ने पुष्टि की है कि ‘मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस. 3’ बनेगी। निर्माताओं को सिर्फ संजय दत्त के जेल से बाहर आने और शूटिंग शुरू करने का इंतजार है।

अरशद ने आईएएनएस को बताया, “हां, ‘मुन्ना भाई 3’ जरूर बनेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है। पटकथा लगभग तैयार है और हमें उनके (संजय) लौटने का इंतजार है। उसके बाद हम इस पर काम शुरू करेंगे।”

1993 के मुंबई बम विस्फोट और दंगों के दौरान अवैध हथियार रखने के दोषी संजय दत्त इस वक्त पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं।

अरशद फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसमें अभिनेता अमित साध और अदिति राव हैदरी भी हैं।

अमित और अदिति के साथ काम करने के अनुभव के बारे में अरशद ने कहा, “मुझे उन दोनों का साथ पसंद है। अमित मेरे गोद लिए छोटे भाई जैसे हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। मेरे लिए अदिति मेरे परिवार जैसी हैं। हमने इस फिल्म की शूटिंग के वक्त बहुत मस्ती की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493