मुफ्त में अंग्रेजी का कोर्स करेंगे रियो के टैक्सी चालक

रियो डी जेनेरियो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। रियो डी जेनेरियो के टैक्सी चालकों को अगले साल होने वाले ओलम्पिक खेलों के दौरान दर्शकों के साथ बेहतर तालमेल बनाने के लिए मुफ्त में अग्रेजी कोर्स का प्रस्ताव दिया गया है।

इस प्लान के अंतर्गत चालकों को 10 हजार ऑनलाइन कोर्स का प्रस्ताव दिया गया है। यह प्लान रियो 2016 आयोजन समिति, रेडियो ग्लोबो और इंग्लिश फर्स्ट ग्रुप ने साथ मिलकर शुरू किया है।

जो चालक समय रहते कोर्स पूरा कर लेंगे, उन्हें शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493