‘मुबारकां’ की शूटिंग पूरी

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार अनीस बज्मी की फिल्म ‘मुबारकां’ की शूटिंग लंदन में पूरी हो गई है, जिसके बाद अभिनेता अनिल कपूर ने टीम को भावुकता के साथ अलविदा कहा।

अनिल ने शनिवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “शूटिंग पूरी हुई! मुबारकां परिवार को अलविदा।”

यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें अनिल के भतीजे अर्जुन कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

‘मुबारकां’ का लंदन में 50 दिवसीय शेड्यूल पूरा हुआ। फिल्म की टीम और कलाकारों ने इस दौरान की यादें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

फिल्म की पूरी टीम शूटिंग से पहले ही इसके लिए पार्टी मना चुकी है।

इसमें अभिनेता अर्जुन कपूर दोहरे किरदार में नजर आएंगे। उनके एक किरदार का नाम चरण सिंह और दूसरे का नाम करण सिंह होगा। अनिल फिल्म में उनके चाचा करतार सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज भी हैं। अथिया फिल्म में पंजाबी लड़की के किरदार में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493