मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि 1980 के हिट गाने ‘हवा-हवा’ का पुर्नसस्करण आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ के सार और इसके भाव को दर्शाता है।
अर्जुन ने अपने बयान में कहा, “हमने मौके के आधार पर ‘हवा-हवा’ का चयन किया है। यह एक ऐसा गीत है, जिस पर हम सब झूमते व मस्ती करते हुए बड़े हुए हैं। यह एक जोश और जश्न का गीत है और हमारी फिल्म भी ऐसी ही है।”
फिल्म ‘गुंडे’ के अभिनेता ने कहा कि यह गाना अच्छे से गाया गया है। भूषण कुमार मीका को ले आए और उन्होंने जोश के साथ इस गाने को गाया है।
अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म ‘मुबारकां’ में अर्जुन दोहरी भूमिका में हैं। फिल्म में अनिल कपूर, अभिनेत्री आथिया शेट्टी और इलियाना डि’क्रूज भी हैं।
फिल्म ‘मुबारकां’ 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath