मुबीन के हास्य कौशल से प्रभावित जॉन अब्राहम

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ के प्रचार के लिए स्टैंड अप कॉमेडियन मुबीन सौदागर के डब्ड प्रोमो की मदद लेंगे।

टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ के एक एपिसोड में जब फिल्म के कलाकार इसके प्रचार के लिए आए थे, तब मुबीन के हास्य से भरपूर एक्ट ने सभी को बेहद प्रभावित किया था।

एक सूत्र ने कहा, “जॉन मुबीन द्वारा प्रोमो की हास्य डबिंग से इतना प्रभावित हुए थे कि उन्होंने यह घोषणा की थी कि यह खास एक्ट उनकी फिल्म के प्रचार के लिए सभी आगामी प्रचार कार्यक्रमों में इस्तेमाल किया जाएगा।”

मुबीन ने कहा, “मैंने देखा कि वे अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे और मेरे लिए यह हैरानी की बात थी जब उन्होंने कहा कि वे अपने प्रचार कार्यक्रमों के लिए मेरे एक्ट की मदद लेंगे। इस प्रकार की सराहना मिलना एक शानदार अहसास है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493