मुम्बई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। मुम्बई सिटी एफसी ने शुक्रवार को अर्जेंटीना के डिफेंडर फाकुंडो काडरेजो से करार किया। यह एक लोन पर आधारित करार है।
यह करार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अगले सीजन के लिए हुआ है, जो 1 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
21 साल के फुल बैक काडरेजो को उनके बेहतरीन खेल के लिए जाना जाता है। वह अर्जेटीना और बोलीविया में शीर्ष टीमों के लिए क्लब फुटबाल खेल चुके हैं।
वह अर्जेटीना की अंडर-17 विश्व कप टीम के सदस्य रहे थे। कोडरेजो ने अर्जेटीना लीग में 40 से अधिक मैच खेले हैं और उनके नाम एक सुपर कप खिताब भी है।
dharmpath.com dharmpath