मुम्बई एफसी ने एनेल्सा के साथ फिर से करार किया

मुम्बई, 9 जून (आईएएनएस)। मुम्बई सिटी एफसी ने मंगलवार को फ्रांस के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी निकोलस एनेल्का के साथ फिर से करार करने की घोषणा की।

क्लब ने कहा है कि एनेल्का को उसने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के मार्की खिलाड़ी के तौर पर दोबारा अपने साथ जोड़ा है।

एनेल्का दुनिया के बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह फ्रांस के लिए 69 और दुनिया भर के क्लबों के क्बलों के लिए 500 के करीब मैच खेल चुके हैं।

वह आर्सेनल, चेल्सी, मैनचेस्टर सिटी, रियल मेड्रिड, लीवरपूल और युवेंतस जैसे दिग्गज क्लबों के लिए खेल चुके हैं।

आईएसएल का दूसरा संस्करण इस साल तीन अक्टूबर से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493