मुम्बई के पुलिस कमिशनर यूपी से लड़ेंगे चुनाव

अपुष्ट खबरों के मुताबिक मुंबई के पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पद से इस्तीफा दे दिया है, वह आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं.satyapal-singh~31~01~2014~1391144234_storyimage

हालांकि कुछ सूत्रों का कहना है कि वह भाजपा के काफी करीब हैं और हो सकता है कि वह भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ें.

सत्यपाल सिंह 1980 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. कहा जा रहा है कि सत्यपाल सिंह को आम आदमी पार्टी ने भी पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. सत्यपाल सिंह उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और उनकी इच्छा है कि वह वहीं से किसी क्षेत्र से चुनाव मैदान में कूद जायें.

आईपीएस अधिकारी सत्यपाल सिंह महाराष्ट्र पुलिस में कई पदों पर रह चुके हैं. मुम्बई के पुलिस कमिशनर से पहले वह वह नागपुर के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं. उनका कार्यकाल 2015 के अंत में समाप्त होने वाला है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493