मुम्बई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी मुम्बई सिटी एफसी ने टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण के लिए अपने मिडफील्डर आंद्रे मोरित्ज को अपने साथ बनाए रखा है।
क्लब ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। मोरित्ज ने पहले संस्करण के दौरान खेले गए सात मैचों में तीन गोल किए और दो गोल करने में अपने साथियों की मदद की।
बीते साल आठ टीमों के टूर्नामेंट में मुम्बई सिटी एफसी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी।
मुम्बई सिटी एफसी पहले ही अपने फ्रांसीसी स्टार निकोल एनेल्का को मार्की खिलाड़ी और मैनेजर के तौर पर अपने साथ रखे हुए है।
साथ ही इस टीम ने हाल ही में हुई नीलामी में भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ भी करार किया है।
dharmpath.com dharmpath