मुम्बई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मुम्बई सिटी एफसी ने मंगलवार को ट्यूनिशिया के फुटबाल खिलाड़ी सेलिम बेनाचोर के साथ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के लिए करार किया।
मुम्बई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मुम्बई सिटी एफसी ने मंगलवार को ट्यूनिशिया के फुटबाल खिलाड़ी सेलिम बेनाचोर के साथ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के लिए करार किया।
अटैकिंग मिडफील्डर के तौर पर मशहूर बेनाचोर ने 2001 में पेरिस सेंट जर्मेन के साथ अपना करियर शुरू किया था। 2009 में उन्होंने ला लीगा क्लब मालागा का रुख किया था।
इसके बाद बेनाचोर ने एपोइनल के साथ दो साल का करार किया और उसे 2012-13 में साइपट्र फर्स्ट डिविजन लीग जीतने में मदद की।
बेनाचोर को ट्यूनिश्यिा के महानतम खिलाड़ियों में एक माना जाता है। बेहतरीन प्ले मेकिंग और पासिंग के गुणी बेनाचोर को खेल की हर रणनीति का माहिर माना जाता है। वह 2002 में विश्व कप खेलने वाली ट्यूनिशिया की टीम के सदस्य थे।
dharmpath.com dharmpath