मुरुगदौस की अगली फिल्म होगी सबसे महंगी

चेन्नई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म-निर्देशक ए.आर.मुरुगदौस की अगली तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म होगी। महेश बाबू अभिनीत फिल्म 85 से 90 करोड़ रुपये के बजट में तैयार होगी।

फिल्म-निर्देशक के नजदीकी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह फिल्म लगभग 85 से 90 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की जाएगी। यह निर्देशक के अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होगी।”

मारधाड़ से भरपूर फिल्म की शूटिंग 14 अप्रैल से शुरू होगी।

सूत्र ने कहा, “फिल्म निर्माताओं ने 2017 से पहले फिल्म रिलीज करने की योजना बनाई है, इसके चलते 14 अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। अगर फिल्म अगले साल की गर्मियों में रिलीज करने का लक्ष्य हुआ तो फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई से शुरू होगी।”

सूत्र ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि यह मुरुगदौस की ‘थुप्पाकी’ का सीक्वल है।

टैगोर मधु द्वारा निर्मित फिल्म की मुख्य नायिका का चयन होना बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493