मुरुगादौस ने तमिल फिल्म उद्योग में अभय का स्वागत किया

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार ए.आर. मुरुगादौस ने बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल का तमिल फिल्म उद्योग में स्वागत किया है। वह ‘इधु वेधालम सोल्लुम कढई’ के साथ अपने तमिल करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

ए.आर. मुरुगादौस ने शनिवार को ट्विटर पर अभय का स्वागत करते हुए फिल्म की पहली झलक और टीजर जारी किया।

मुरुगादौस ने ट्वीट किया, “तमिल फिल्म उद्योग में अभय देओल का स्वागत है। ‘इधु वेधालम सोल्लुम कढई’ की झलक और टीजर जारी करते हुए उत्साहित हूं।”

‘सोचा ना था’, ‘ओए लक्की! लक्की ओए’, ‘देव डी’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘आयशा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभय ने स्वागत के लिए फिल्मकार का आभार व्यक्त किया।

अभय ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “बहुत-बहुत शुक्रिया ए.आर. मुरुगादौस सर। मुझे अपनी इस फिल्म पर गर्व है और जिन लोगों ने इसका निर्माण किया है उनके सहयोग के लिए धन्यवाद।”

‘इधु वेधालम सोल्लुम कढई’ में अभय राजा विक्रमादित्य की भूमिका में दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493