इस्लामाबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ हत्या के एक मामले में गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सत्र न्यायाधीश ने शनिवार को वारंट जारी किया और प्रशासन को 2007 में लाल मस्जिद में हुई सैन्य कार्रवाई के दौरान कट्टरपंथी गाजी अब्द़ुल रशीद की हत्या के मामले में मुशर्रफ को 16 मार्च को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।
अदालत ने मामले में पेश होने के लिए स्थायी छूट देने की मुशर्रफ की याचिका को भी नामंजूर कर दिया है।
पूर्व राष्ट्रपति मामले की 55 सुनवाइयों के दौरान कभी अदालत में पेश नहीं हुए।
लाल मस्जिद की तीन दिवसीय सैन्य घेराबंदी में छात्रों और सैन्यकर्मियों सहित कई लोगों की जान चली गई थी।
dharmpath.com dharmpath