मुश्किल हालात से नहीं उबर सके सनराइजर्स : मूडी

कोलकाता, 5 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख कोच टॉम मूडी ने कहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सोमवार को शीर्ष क्रम के नाकाम होने के बाद टीम का मध्यक्रम बेहद मुश्किल परिस्थितियों में फंस गया जिससे पार पाना उसके लिए नामुमकिन साबित हुआ।

मूडी ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने शुरू में ही कुछ विकेट खो दिए और फिर हमारे मध्यक्रम के सामने ऐसी मुश्किल परिस्थिति थी जो बेहद चुनौतीपूर्ण थी।”

मूडी के अनुसार, नाइट राइडर्स अपने घरेलू माहौल में बेहद मजबूत है और उसे इस हालात से बाहर दूसरे मैदान पर ले जाकर ही कड़ी चुनौती दी सकती है।

मूडी ने टीम की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर भी नाराजगी जताई जिसके कारण नाइट राइजर्स सात विकेट के नुकसान पर 167 रन बना सके।

मूडी ने कहा, “यह हमारा श्रेष्ठ गेंदबाजी नहीं थी और क्षेत्ररक्षण भी खराब रहा। मुझे लगता है कि नाइट राइडर्स इसका फायदा उठाकर 15-20 रन ज्यादा बनाने में कामयाब हुए।”

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और शिखर धवन पर टीम की ज्यादा निर्भरता के सवाल पर मूडी ने कहा, “इस टूर्नामेंट में हर टीम अपने सलामी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर है। गौतम गंभीर और रोबिन उथप्पा जैसे नाइट राइडर्स के लिए महत्वपूर्ण हैं वैसे ही वार्नर और धवन का प्रदर्शन भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493