मुश्किल होगा चैम्पियंस लीग का फाइनल मुकाबला : इस्को

मैड्रिड, 18 मई (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के मिडफील्डर इस्को एलार्कोन ने कहा है कि 28 मई को एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ मिलान में होने वाला चैम्पियंस लीग का फाइनल मुकाबला काफी मुश्किल साबित होने वाला है।

मिलान के सान सिरो स्टेडियम में 28 मई को एटलेटिको और रियल के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

रियल की वेबसाइट के अनुसार, इस्को ने मंगलवार को कहा, “यह काफी मुश्किल लड़ाई होने वाली है। एटलेटिको काफी मजबूत टीम है और उन्हें पता है कि खेल के बारे में कैसे जानना है, विशेषकर ऐसी टीम के खिलाफ, जो पहल करती हो। उन्होंने बायर्न और बार्सिलोना जैसी टीमों को बाहर किया है।”

यूरो 2016 के लिए स्पेन की टीम में नाम शामिल होने पर इस्को ने कहा, “मेरे मोबाइल पर एक संदेश आया और इसे पढ़कर मैं काफी खुश हुआ कि मेरा नाम टीम के खिलाड़ियों की सूची में शामिल है।”

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस्को ने कहा कि इस सूची में वह अपने टीम के साथी खिलाड़ियों लुकास वैजक्वेज और ला रोजा का नाम देखकर भी काफी हैरान थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493