मुस्ताफिजुर आस्ट्रेलिया अभ्यास शिविर से पहले लगभग फिट

ढाका, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऐसा माना जा रहा है कि आस्ट्रेलिया में होने वाले बांग्लादेश के अभ्यास शिविर से पहले तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान फिट हो जाएंगे।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, मुस्ताफिजुर और एक अन्य चोटिल रहे गेंदबाज इबादत हुसैन ने रविवार को राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक मारियो विलावारयान की निगरानी में अकादमी ग्राउंड पर काफी देर तक गेंदबाजी की।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख फिजिशियन देबाशीश चौधरी के अनुसार, ये दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होने के काफी करीब हैं।

चौधरी ने कहा, “मुस्ताफिजुर और इबादत ने 80-90 प्रतिशत की तेजी से गेंदबाजी की। उनके विकास से हमारे प्रशिक्षक काफी खुश हैं। अच्छी खबर यह है कि वे दोनों बिना किसी परेशानी के दो अंतराल तक गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।”

आस्ट्रेलिया में शिविर के लिए पाथमिक दल दो समूहों में नौ और दस दिसम्बर को रवाना होंगे। सिडनी में अभ्यास के बाद अंतिम दल 18 दिसम्बर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगा।

चौधरी का मानना है कि ये दोनों गेंदबाज आस्ट्रेलिया में अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493