‘स्काई’ न्यूज की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, रहमान (25) ने ‘साइलेंट बॉम्बर’ यूजरनेम का इस्तेमाल कर ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से निशाना बनाई जाने वाली जगहों के बारे में सुझाव मांगे थे और इस दौरान उसने वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर या लंदन अंडरग्राउंड को बड़े आतंकवादी हमले के लिए उपयुक्त पाया था।
रहमान के घर से बम बनाने में प्रयुक्त हुआ केमिकल बरामद हुआ था। सना (24) को हमले की साजिश रचने में पति की मदद करने व केमिकल की ऑनलाइन खरीददारी का दोषी पाया गया है।
इस युगल को आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी करने का दोषी पाया गया है। उन्हें बुधवार को सजा सुनाई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath