तिरुवनंतपुरम, 4 जून (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर केरल के खेल मंत्री ई.पी. जयाराजन द्वारा मुहम्मद अली के निधन पर दिए गए बयान की जमकर चर्चा हो रही है।
माकपा के वरिष्ठ नेता जयाराजन जोकि राज्य के खेल मंत्री हैं, से जब एक टीवी चैनल ने अली के निधन पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा, “मुझे अभी पता चला कि अली का अमेरिका में निधन हो गया है।”
इसके बाद उन्होंने अली के बारे में कहा, “अली केरल के जानमाने खिलाड़ी थे। उन्होंने स्वर्ण पदक जीत कर पूरे विश्व में केरल का स्थान ऊंचा किया।”
वह इससे आगे कुछ और बोलते तभी एंकर ने मंत्री का बचाव करते हुए उनकी आवाज काट दी।
इसके बाद सोशल मीडिय पर उनके इस बयान को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी में लिखा है, “अगर एंकर मंत्री को रोकता नहीं तो वह अली को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा कर देते साथ ही अली की बेटी को राज्य सरकार में नौकरी देने की घोषणा भी कर देते।”
dharmpath.com dharmpath