मूडीज ने एशिया प्रशांत क्षेत्र का बैंकिंग अनुमान संशोधित किया

हांगकांग, 4 जुलाई (आईएएनएस)। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने मंगलवार को कहा कि उसने एशिया प्रशांत के बैंकों का अनुमान नकारात्मक से बढ़ाकर स्थिर कर दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस क्षेत्र के करीब 77 फीसदी बैंकों का अनुमान ‘स्थिर’ कर दिया गया है, जबकि पहले केवल 64 फीसदी बैंक इसमें शामिल थे।

मूडीज ने कहा है कि चीन, हांगकांग, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और मंगोलिया के बैंकों का अनुमान मुख्यत: ‘स्थिर’ किया गया है।

मूडीज की एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रबंध निदेशक स्टीफेन लोंग ने एक बयान में कहा, “ज्यादातर बैंकिंग प्रणालियों की परिसंपत्ति गुणवत्ता स्थिर है, विभिन्न सुधारों के कारण अर्थव्यवस्था में आई तेजी से इन बैंकों का नकारात्मक ऋण चक्र खत्म होने की उम्मीद है, जबकि कमोडिटी की कीमतें भी अपेक्षाकृत स्थिर हैं।”

मूडीज के मुताबिक, पूंजीकरण और लाभप्रदता अच्छे जोखिम वाले स्तरों के साथ-साथ वित्तपोषण और तरलता भी दर्शाती है, जबकि विदेशी निधियों का प्रवाह एशिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में लौटना शुरू हो चुका है।

हालांकि, यह चेतावनी भी दी गई है कि अमेरिका में बैंकों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी डॉलर की कीमतों में आनेवाले उछाल से पैदा होने वाली अनिश्चितता के कारण इस क्षेत्र में विदेशी धन का निवेश प्रभावित हो सकता है।

रपट में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, चीन, दक्षिण कोरिया, फिलीपीन्स, हांगकांग, भारत, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, मंगोलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, ताइवान और वियतनाम को शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493