चेन्नई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रस्तावित अमेिरकी डॉलर के अनसिक्योर्ड नोट्स को बीएए3 रेटिंग दी है।
ये नोट्स सीबीआई के 10 अरब डॉलर के मीडियम टर्म नोट (एमटीएन) कार्यक्रम के तहत इश्यू किए गए।
ये नोट्स लंदन शाखा से इश्यू किए जाएंगे और बांड्स सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होंगे।
रेटिंग का यह रुख सकारात्मक है।
इस ऋण रेटिंग को अंतिम मंजूरी मिलने के अधीन है।
dharmpath.com dharmpath