मूरे को परिधानों के बारे में सलाह देती हैं बेटी

लॉस एंजेलिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जुलियाने मूरे का कहना है कि उनकी 12 साल की बेटी लिव अक्सर उन्हें उनके परिधानों को लेकर सलाह देती रहती है।

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, 54 वर्षीया मूरे ने कहा कि कहा कि वह जब भी घर से बाहर निकलती हैं, उनकी और पति बार्ट फ्रेंडलिक की 12 साल की बेटी लिव उनके परिधान देखती हैं और उन पर अपनी राय देती हैं।

अपनी आगामी फिल्म ‘स्टिल अलाइस’ की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने अपनी बेटी के बारे में ये बातें साझा की। बकौल मूरे, “मेरे पहनावे को लेकर हमेशा उसके अपने विचार होते हैं और वह मुझे बताती है कि मैं किस परिधान में उसे अच्छी लगती हूं।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493