मूर ने आपत्तिजनक बयान के बाद दिया इस्तीफा

इंडियन वेल्स, 22 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेमंड मूर ने मंगलवार को अपने आपत्तिजनक बयान के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मूर ने कहा था कि महिला टेनिस, पुरुष टेनिस के बलबूते पर चल रहा है। उनके इस बयान को अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने आपत्तिजनक माना था।

इंडियन वेल्स के मालिक लारी इलिसन ने मंगलवार को टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, “मैंने आज मूर से बात की। उन्होंने मुझे बताया कि वह मुख्य कार्यकारी अधिकारी और टूर्नामेंट के निदेशक के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।”

मूर ने रविवार को महिलाओं के फाइनल के बाद अपने आपत्तिजनक बयान में कहा था, “मेरे अगले जन्म में मैं डब्ल्यूटीए में जाना चाहूंगा क्योंकि वह पुरुषों के बलबूते चल रहा है। वह कोई भी फैसले नहीं लेते और काफी भाग्यशाली हैं। वह काफी खुश किस्मत हैं।”

उन्होंने कहा था, “अगर मैं महिला होता तो रोज रात को भगवान का शुक्रिया अदा करता क्योंकि टेनिस रोजर फेडरर और राफेल नडाल जैसे पुरुष खिलाड़ियों के दम पर चल रहा है।”

मूर ने हालांकि अपने इस बयान पर बाद में मांफी भी मांगी थी और कहा था, “मैं अपने बयान को लेकर माफी मांगता हूं और सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरे डब्ल्यूटीए से क्षमायाचना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493