कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के दिग्गज जीवित हस्तियों को सम्मान के तौर पर दूरदर्शन ने फिल्मकार मृणाल सेन पर वृत्तचित्र बनाया है, जिसकी डीवीडी बुधवार को उन्हें सौंपी गई।
‘सेलिबेट्रिंग मृणाल सेन’ नाम का चार एपिसोड वाला यह वृत्तचित्र सेन और मशहूर फिल्म आलोचक और विश्लेषक समीक बंदोपाध्याय के बीच हुई बातचीत पर आधारित है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर सरकार ने दक्षिण कोलकाता स्थित सेन के घर में उन्हें और उनकी पत्नी गीता को वृत्तचित्र की डीवीडी सौंपी।
वृत्तचित्र में सेन की बेहतरीन और यादगार फिल्मों की झलकियां और उनके साथ काम करने वाले कलाकारों और फिल्म इकाई के सदस्यों की टिप्पणियां भी शामिल हैं।
वृत्तचित्र के अंतिम एपिसोड में सेन और उनकी पत्नी गीता तथा उनके इकलौते बेटे कुणाल के बीच बातचीत दिखाई गई है।
विज्ञप्ति में बताया गया कि वृत्तचित्र में सेन के साथ काम करने वाले लगभग सभी जीवित कलाकारों से उनके बारे में बात की गई और उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए।
इस महत्वपूर्ण परियोजना का काम दूरदर्शन निदेशालय, नई दिल्ली की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अनन्या बनर्जी को सौंपा गया था, जिन्होंने वर्ष 2013 में सेन के साथ बातचीत के आधार पर लघु-श्रृंखला बनाई थी।
अंग्रेजी भाषा से अन्य भाषाओं में अनुकूल डबिंग और उप-शीर्षक के साथ डीडी नेशनल, डीडी बांग्ला, डीडी भारती सहित दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों पर इस लघु-श्रृंखला का प्रसारण होगा।
dharmpath.com dharmpath