मृत्युदंड पर विचार कर रहा इंडोनेशिया : एबॉट

केनबरा, 26 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने गुरुवार को कहा कि इंडोनेशिया गंभीरता से दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को मृत्युदंड देने के बारे में अपने रुख पर विचार कर रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने अपने दो नागरिकों एंड्र्यू चान (31) और म्यूरान सुकुमारन (33) को क्षमादान देने के लिए इंडोनेशिया सरकार से आग्रह किया है, जिन्हें 2005 में इंडोनेशिया से 8.3 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी ऑस्ट्रेलिया करने के लिए दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई गई है।

इस सप्ताह के पूर्व में चान और सुकुमारन की क्षमा दान याचना की समीक्षा करने का आवेदन रद्द कर दिया गया था।

एबॉट सहित ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि हालांकि लगातार फोन पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। एबॉट ने कहा, “यह सकारात्मक संकेत है कि बातचीत हुई है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह उन दो युवा ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के हित में होगा कि मैं बातचीत सार्वजनिक कर दूं। महत्वपूर्ण बात यह है कि राष्ट्रपति (विडोडो) हमारी स्थिति को समझते हैं और मुझे लगता है कि वह गंभीरता से इस मुद्दे को लेकर इंडोनेशिया के रुख पर विचार कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493