मेंगानियेलो ‘डंजियन्स एंड ड्रैगन्स’ पर बनाना चाहते हैं फिल्म

लॉस एंजेलिस, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता जो मेंगानियेलो का कहना है कि वह गेम ‘डंजन्स एंड ड्रैगन्स’ पर फिल्म बनाना चाहते हैं।

एसशोबिज डॉट कॉम के अनुसार, एमटीवी को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, “पिछले साल एक पटकथा लेखक के साथ मैं कार्नेगी मेल्लन गया था। मैंने फिल्म की रूपरेखा भी तैयार कर ली थी और हम इस बारे में संबंधित लोगों से बात कर रहे हैं।”

मेंगानियेलो ने बताया कि चर्चित गेम पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें किन खास बातों पर ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि फैंटेसी फिल्म में मानवीय पहलू भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “बेशक शानदार प्रदर्शन करना होता है। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की भी सबसे बड़ी खासियत यही है, आग उगलते दैत्य और कड़कड़ाती बिजली। लेकिन किसी भी फैंटेसी या सुपरहीरो फिल्म में मानवीय पहलू भी होना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493