‘मेंटल है क्या’ की शूटिग 13 मई से शुरू

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। राजकुमार राव और कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की शूटिंग 13 मई से शुरू होगी। फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने इसकी जानकारी दी।

वेब सीरीज ‘बोस : डेड/अलाइव’ के बाद एकता एक बार फिर राजकुमार के साथ काम करने को उत्सुक हैं।

एकता ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “हम 13 मई से फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। इसे लेकर हम काफी उत्साहित हैं। यह न ही कोई हास्यप्रद और न ही थ्रिलर फिल्म है। इसीलिए हम इसकी शैली तलाश रहे हैं। हमने इसके लिए फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है।”

एकता ने कहा कि यह फिल्म दो शैलियों का मिश्रण है और ऐसे में अच्छा होगा अगर इसे ‘थ्रिलर कॉमेडी’ फिल्म कहा जाए।

इसके साथ ही एकता ‘बोस : डेड/अलाइव’ वेब सीरीज के दूसरे संस्करण के निर्माण की भी योजना बना रही हैं।

इस बारे में एकता ने कहा, “हम इस वेब सीरीज के दूसरे सीजम के निर्माण की योजना कर रहे हैं, जिसमें एक और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय गायब होने के पीछे की षड्यंत्र की कहानी है।”

एकता ने कहा कि उन्होंने अभी तक वेब सीरीज की शूटिग के लिए तारीख तय नहीं की है, क्योंकि राजकुमार काफी व्यस्त हैं। वह इसके लिए निर्देशक हंसल मेहता के साथ बैठकर फैसला करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493