मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव और कंगना रनौत वर्ष 2014 की फिल्म ‘क्वीन’ के बाद अब आगामी फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में साथ दिखाई देंगे।
राजकुमार ने सोमवार को ट्वीट कर फिल्म की पहली झलक साझा की। इसमें वह दोनों हाथों के बीच की ऊंगली उठाते नजर आ रहे हैं।
इसके साथ उन्होंने लिखा, “पागलपन आज के समय में सामान्य है। बेहद प्रतिभाशाली कंगना रनौत और मेरी पसंदीदा (निर्माता) एकता कपूर के साथ ‘मेंटल है क्या’। आईए यह पागलपन की यात्रा शुरू करें। शैलेश आर. सिंह, बालाजी मोशन पिक्चर्स, रुचिका कपूर और कनिका ढिल्लों।”
पोस्टर में बालाजी मोशन पिक्चर्स के आधिकारिक ट्विटर पेज पर साझा किया गया, जिसमें कंगना बॉयकट में नजर आ रही हैं।
इसके साथ उन्होंने लिखा, “यह समय अपने भीतर मौजूद पागलपन को बाहर लाने का है क्योंकि विवेक पर जरूरत से ज्यादा ध्यान दिया जाता है। पेश है कंगना रनौत और राजकुमार राव अभिनीत ‘मेंटल है क्या’ की पहली झलक।”
‘मेंटल है क्या’ प्रकाश कोवेलामुदी द्वारा निर्देशित है, जो इससे पहले ‘साइज जीरो’ जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath