‘मेंटल है क्या’ 22 फरवरी को रिलीज होगी

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। कंगना रनौत और राजकुमार राय ने अपनी आगामी फिल्म की रिलीज तिथि की घोषणा अलग अंदाज में की है और कहा है कि उनकी फिल्म अगले साल 22 फरवरी को रिलीज होगी।

उन्होंने इसके लिए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों कलाकार रेट्रो अंदाज में दिख रहे हैं और दोनों एक-दूसरे से टकराते हैं और सवाल करते हैं, “मेंटल है क्या?”

दोनों झगड़ते हैं फिर कंगना पूछती हैं, “मुझसे टकराए क्यों?”

राजकुमार ने कहा, “अभी नहीं टकराया..मेंटल 22 फरवरी, 2019 को टकराएगा।”

उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर यह वीडियो साझा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493