मेकअप के साथ अभिनय चुनौतीपूर्ण : पराग त्यागी

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘ब्रह्मराक्षस- जाग उठा शैतान’ में ब्रह्मराक्षस का किरदार निभा रहे पराग त्यागी को रोजाना छह घंटे तक मेकअप करना पड़ता है। उनका कहना है कि ज्यादा मेकअप के साथ अभिनय करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण है।

पराग टेलीविजन चैनल जी टीवी में एक क्रूर राक्षस की भूमिका में दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा, “मैं इस धारावाहिक को लेकर बहुत उत्साहित हूं और जो किरदार मैं निभा रहा हूं, वो अलग तरह का है। किरदार में ढलने के लिए बहुत-सी तैयारी और समय की जरूरत होती है। कृत्रिम मेकअप का इस्तेमाल किए जाने की वजह से अभिनय करना चुनौतीपूर्ण है।”

मेकअप करने में लगभग 2 घंटे और 45 मिनट हटाने में लगते हैं। इसकेअलावा हर तीन घंटे बाद मेकअप दोबारा किया जाता है।

उन्होंने बताया कि 12 घंटों की शूटिंग के दौरान उन्हें छह घंटे के आसपास तैयार होने में ही लग जाते हैं।

बावजूद इसके, पराग समर्थन और रचनात्मक सहयोग के लिए टीम के आभारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493