मेकअप लगा कर सोने से बैचेन हो जाती हैं बेला हदीद

लॉस एंजेलिस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मॉडल बेला हदीद अगर रात को मेकअप लगाकर ही सो जाती हैं तो मध्य रात्रि में ही उठ जाती हैं। दरअसल, मेकअप लगा रहने से वह बैचैनी महसूस करती हैं।

हदीद (20) का कहना है कि कभी-कभी वह अपने चेहरे पर मेकअप लगाए ही सो जाती हैं, लेकिन वह इस अपराधबोध के साथ हमेशा जाग जाती है कि उन्होंने अपने चेहरे से मेकअप नहीं हटाया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ वह जागने के बाद फिर चेहरा साफ कर सोने जाती हैं।

हदीद ने वोग पत्रिका को बताया, “मैं कभी-कभी मेकअप लगाए ही सो जाती हूं, लेकिन रात दो बजे जाग जाती हूं, इस बारे में मैं बैचेनी और अपराधबोध महसूस करती हूं। मेरा शरीर जानता है..इसलिए मैं जल्दी जाग जाती हूं और अपनी चेहरा धो कर मॉइश्चराइजर लगाती हूं और फिर सोने जाती हूं, क्योंकि सुबह मेकअप लगाए जगना मुझे पसंद नहीं है, यह सबसे डरावना अहसास है।”

हदीद ने बताया कि उनकी त्वचा रूखी है और इसे कोमल, मुलायम बनाने के लिए वह जेली मास्क लगाती हैं।

मॉडल अपनी सहेलियों को भी मास्क उपहार में देती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493