मेकअप लाइन लांच करेंगी कर्टनी कर्दशियां

लॉस एंजेलिस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार कर्टनी कर्दशियां अपनी बहनों किम कर्दशियां और काइली जेनर से मुकाबला करने के लिए अपना कॉस्मेटिक रेंज लांच करने की तैयारी में हैं।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, कर्टनी ने ‘कर्ट’ नामक व्यवसाय को हासिल करने के लिए कानूनी दस्तावेज दाखिल किए हैं। उन्होंने अपनी कंपनी ‘2डाइ4कर्ट’ के तहत आवेदन किया है।

हालांकि, यह सुनिश्चित नहीं है कि कर्टनी अपना कॉस्मेटिक रेंज लांच करेंगी, लेकिन वह अपने एप्लिकेशन पर सौंदर्य संबंधी चीजें अपलोड करती रही हैं, जिसमें उनके पसंदीदा प्राकृतिक उत्पाद और रोजाना के मेकअप रूटीन शामिल हैं।

उनकी बहन काइली जेनर ‘काइली कॉस्मेटिक्स’ के नाम से सौंदर्य उत्पाद लांच कर चुकी हैं, जबकि किम (37) 2016 में केकेडब्ल्यू ब्यूटी रेंज लांच कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493