मेकअप से केट को होता है आत्मविश्वास

लॉस सएंजेसिलस, 26 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट का कहना है कि मेकअप करने के बाद वह खुद को आत्मविश्वास से भरा पाती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, केट ने ‘स्टेला’ पत्रिका को बताया, “मेकअप करने से महिलाओं में आत्मविश्वास का एहसास आता है।”

केट (39) ने अपनी चमकदार त्वचा और खुद को हमेशा कैमरे का सामना करने के लिए तैयार रखने के राज भी बताए।

उन्होंने बताया, “ताजी हवा मेरी त्वचा को अच्छा बनाती है, इसलिए मैं रात में अपने कमरे की एक खिड़की खुली रखती हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा सोने की कोशिश करती हूं और भरपूर मात्रा में पानी पीती हूं।”

केट का कहना है कि उन्हें अपने शरीर को लेकर काफी आत्मविश्वास है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493