मेकमाईट्रिप, ओयो में भागीदारी

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप और हॉस्पिटलिटी कंपनी ओयो ने मंगलवार को भागीदारी की घोषणा की है। इस भागीदारी के तहत भारत, मलेशिया और नेपाल में ओयो के अवार्ड विनिंग होटलों को सूचीबद्ध किया जाएगा और इनके लिए बुकिंग मेकमाईट्रिप के लोकप्रिय ओटीए ब्रांड, मेकमाईट्रिप एवं गोआईबिबो द्वारा की जाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह भागीदारी ओयो के किफायती, मध्यम खंड एवं वेकेशन रेंटल्स एस्सेट और मेकमाईट्रिप, गोआईबिबो एवं रेडबस की सेवाएं प्राप्त करने वाले ऑनलाईन ट्रैवल कस्टमर-बेस को साथ लाकर भारत के तेजी से बढ़ते ट्रैवल सेक्टर को और तीव्र गति प्रदान करेगी।

मेकमाईट्रिप लि. के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत) राजेश मागो ने कहा, “हम अपने ग्राहकों को यात्रा का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। इसीलिए हम उन्हें विविध मूल्यों, खासकर किफायती और मिड-सेगमेंट के होटलों में कई विकल्प प्रदान करते हैं। इस सेगमेंट में ठहरने के अनुभव के प्रति विश्वसनीयता की ज्यादा मांग है। ओयो के फुल-स्केल हॉस्पिटलिटी कंपनी बनने के साथ हम मेकमाईट्रिप और गोआईबिबो प्लेटफॉर्म्स के द्वारा किफायती और मध्यम श्रेणी में होटलों की उनकी अवार्ड-विनिंग श्रृंखला पेश करने के लिए उत्साहित हैं।”

मेकमाईट्रिप लि. के मुख्य व्यापार अधिकारी (होटल एवं एकोमोडेशंस) रित्विक खरे ने कहा, “बजट होटल्स की श्रेणी में व्यापक बदलाव आया है, जिससे हॉस्पिटलिटी सेक्टर में वृद्धि हुई है। हम होटलों के बंटे हुए सेगमेंट में सामंजस्य स्थापित करके इस विकसित होते बाजार को सेवाएं प्रदान करने के लिए ओयो के साथ जुड़कर काफी उत्साहित हैं। यह साझेदारी हमारे ग्राहकों को गुणवत्तायुक्त होटलों का विकल्प देकर होटलों की ऑनलाइन बुकिंग बढ़ाएगी।”

ओयो के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल ने कहा, “ओयो के साथ हमने ऐसा ब्रांड स्थापित किया है, जो हमारे ग्राहकों व होटल पार्टनरों, दोनों को ही क्वालिटी प्रदान करेगा। फुल स्टैक हॉस्पिटलिटी टेक कंपनी के रूप में हमने विभिन्न फॉर्मेट्स में क्वालिटी-एंश्योर्ड एकोमोडेशंस चलाने के लिए अपनी सामथ्र्य का विकास कर लिया है। अब हम अपनी यह सामथ्र्य ग्राहकों को पेश कर रहे हैं, जो लगातार अद्वितीय अनुभव तलाश रहे हैं। हम मेकमाईट्रिप और आईबिबो के द्वारा उन्हें खूबसूरत लिविंग स्पेस प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493