मेक्सिको ओपन से बाहर हुए पेस और चार्डी

अकापुल्को (मेक्सिको), 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार जेरेमी चार्डी यहां जारी मेक्सिको ओपन के पुरुष युगल मुकाबलों के पहले दौर में गुरुवार को हार गए।

पेस और चार्डी को आस्ट्रिया के ओलीवर माराक और फ्रांस के फेब्रिस सांतोरो ने सीधे सेटों में हराया। माराक और सांतोरो ने यह मैच 2-6, 4-6 से जीता।

अब अगले दौर में माराक और सांतोरो का सामना अमेरिका के स्कॉट लिप्सकी और एलिक बुटोराक की जोड़ी से होगा। यह क्वार्टर फाइनल मैच होगा।

अमेरिकी जोड़ीदारों ने अपने ही देश के राजीव राम और रावेन क्लासेन को 7-6, 6-0 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493