मेक्सिको के अनाथालय से बच्चे गोद लेने जा रहीं जेनिफर एनिस्टन

लॉस एंजेलिस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन कथित तौर पर मेक्सिको के दो अनाथालयों से बच्चे गोद लेने जा रही हैं।

वेबसाइट ‘रडारऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, एनिस्टन जिन अनाथालयों की वित्तीय मदद करती रही हैं, वहीं से बच्चे गोद लेने का विचार कर रही हैं।

एनिस्टन नियमित रूप से मेक्सिको के टिजुआना में कासा होगार सिओन और कासा होगार डे लॉस निनोस अनाथालयों का दौरा करती रही हैं।

अभिनेत्री दोनों अनाथालयों को स्कूली सामान व उपकरण, व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल होने वाले स्वच्छता के सामान, कपड़े और खिलौने आदि बच्चों के लिए उपलब्ध कराती रही हैं।

एनिस्टन के करीबी सूत्र के मुताबिक, “इससे उनके जीवन में बहुत खुशियां आई हैं और उन्हें खुद के बच्चे होने के सपने के करीब लेकर आया है। जस्टिन थेरॉक्स के साथ शादी के बाद भी जिस चीज की कमी वह महसूस करती हैं, उसे बच्चों के साथ समय बिताकर पूरा करने की कोशिश कर रही हैं।”

सूत्र ने आगे बताया कि अभिनेत्री को बच्चों के आसपास रहना अच्छा लगता है। वह एक या दो बच्चों को अपने घर लाना चाहती हैं, ताकि वह मां की तरह महसूस कर सकें।

वेबसाइट के अनुसार, एनिस्टन के पूर्व पति ब्रैड पिट ने मेक्सिको से बच्चे गोद लेने का विचार दिया था। करीब एक दशक पहले एंजेलिना जोली के लिए एनिस्टन को छोड़ने वाले ब्रैड ने एनिस्टन के साथ मिलकर इस देश से बच्चा गोद लेने का विचार किया था।

सूत्र ने कहा कि ब्रैड ने उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने का साहस दिया था। उन्होंने अभिनेत्री से कहा था कि वह अच्छी मां बन सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493