मेक्सिको के ड्रग्स सरगना गुजमान को अमेरिकी सीमा के पास जेल भेज गया

राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग (सीएनएस) के मुताबिक, गुजमान को मध्य मेक्सिको की अधिकतम सुरक्षा वाली अल्टीप्लानो जेल से अमेरिकी सीमा के पास स्थित मेक्सिको के सियुडाड गुआरेज जेल भेज दिया गया।

गुजमान को सिनालोआ राज्य के लॉस मोचिस में दोबारा पकड़ने के बाद आठ जनवरी को अल्टीप्लानो भेज दिया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, गुजमान को स्थानीय शुक्रवार देर रात 1.30 बजे स्थानांतरित किया गया। उसे सेना और संघीय एजेंटों की कस्टडी में सियुडाड जुआरेज भेजा गया।

वहां उतरने के बाद हथकड़ियों में जकड़े गुजमान को हेलीकॉप्टर के जरिए जेल ले जाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493